Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

कान्हीवाड़ा में लव जिहाद के संभावित मामले पर हंगामा, बड़ी संख्या में थाना पहुंचे ग्रामीण

 


सिवनी

कान्हीवाड़ा में लव जिहाद के संभावित मामले पर हंगामा, बड़ी संख्या में थाना पहुंचे ग्रामीण,

आज दिनांक 7, सितंबर 2022 

सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे। फिलहाल घटना की पूरी वास्तविकता पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है।

कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 1 सितंबर को अपने परिजनों के साथ निजी कार में बारापत्थर क्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा अपने अपनी मां व मौसी के साथ प्रैक्टिकल होने की बात बता कर कॉलेज पहुंची कॉलेज के बाहर परिजन अपनी पुत्री का इंतजार कर रहे थे। पुत्री ने बताया कि वह आधे घंटे में प्रैक्टिकल देकर आ जाउगी। जब काफी देर हो गया तो उनकी पुत्री नहीं आई तब लड़की की मां कॉलेज के स्टाफ के कर्मचारी से पूछा कि बीकॉम में आज प्रैक्टिकल होना है। मेरी पुत्री प्रैक्टिकल देने आई है कब प्रैक्टिकल समाप्त होगा। इस पर उन्होंने बोला कि आज कोई परीक्षा नहीं है और साथ ही कॉमर्स में कोई प्रैक्टिकल नहीं होता है। यह सुनते ही वे सन्न हो गए। कॉलेज के जिस गेट में गाड़ी खड़ी थी संभवत ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा दूसरे गेट से कहीं और चली गई।

1 तारीख से अभी तक लड़की का कहीं पता नहीं चला। जहां परिजनों ने कान्हीवाड़ा थाना में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी है। बुधवार 7 सितंबर को कान्हीवाड़ा निवासी परिजनों ने वह ग्रामवासियों ने कान्हीवाड़ा थाना पहुंचकर गुमशुदगी लड़की का पता लगाए जाने के साथ ही उन्होंने इस मामले में लव जिहाद की संभावना व्यक्त करते हुए आरोपित परिवार का घर तोड़ने और उसके खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।


बुधवार को मौके पर पुलिस बल पहुंच गई। वहीं इस मामले में कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी लिखनलाल पटले ने बताया कि इससे पहले लापता युवती ने एक वीडियो भी बनाया और उसे जारी किया उस वीडियो में वीडियो में उसने बताया कि में वयस्क हूं, मेरे घरवाले कहीं और समाज में शादी कर रहे हैं। मैं इससे खुश नहीं हूं। वही गांववालों ने बताया कि युवती को गांव के ही एक घर में तीन चार बार आते जाते भी देखा है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। परिजन लव जिहाद के मामले की बात कहकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उनके परिजनों के खिलाफ भी कार्यवाही किए जाने की मांग पर डटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad