क्राइम मध्य प्रदेश शिक्षा सिवनी
स्कूल की छत में लगी काई निकलवाने शिक्षक ने छात्र से कराया काम, गिरने से टूटा हाथ
आज दिनांक 7, सितंबर 2022
सिवनी। विकासखंड छपारा के करेली गांव में प्राथमिक शाला करेली के स्कूल भवन की छत में बारिश के चलते खपरैल में लगी काई की साफ-सफाई कराने के लिए स्कूल के शिक्षक ने कक्षा चौथी के छात्र को छत पर चढ़ावा कर। साफ-सफाई का कार्य कराने लगा। जिसके चलते कक्षा चौथी का छात्र विवेक उइके छत से गिरा और उसका हाथ फैक्चर हो गया।
इस मामले में बीआरसी गोविंद उइके ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन तक पहुंची है जांच के बाद उच्चाधिकारियों को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा।
वहीं छात्र के पिता रविंद्र उइके ने बताया कि प्रधान पाठक ने मंगलवार को उपचार कराने लाए हैं उन्होंने ही सारा खर्च किया है। इस मामले में गांव के गोविंद यादव का कहना है कि शिक्षक महफूज अंसारी पूर्व में भी विवादित रहे हैं। इस मामले में शिक्षक को जब फोन लगाया गया तो फोन नहीं लगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.