ग्रामीण पर हांथी का हमला... प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर...।
एम.सी.बी जिले के खड़गवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले सकड़ा बीट में एक उत्पाती हाथी द्वारा अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है, वन परीक्षेत्र अधिकारी अर्जुनसिंह तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
खडगावां वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अर्जुन सिंह ने बताया सर्किल सकड़ा के ग्राम। टंगटेवा में निवासरत लक्ष्मण सिंह जो अपने घर में सोया था अचानक गौशाला से उसके मवेशीयो की बिचकने की आवाज सुनाई पड़ी इस पर वह अपने गौशाला में बंधे मवेशियों को देखने गया, जहां पर पहले से ही मौजूद उत्पात मचा रहे दतायल हाथी ने अचानक लक्ष्मण पर हमला कर दिया हमले के दौरान लक्ष्मण को काफी गंभीर चोटे आई है जिसमें उसके हाथ और पैर सहित सर में हांथी दांत का गहरा घाव बन गया ।
हाथी के हमले की जानकारी मिलते ही रेंजर अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस 108 की सहायता से तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु खंडगवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उपचार के बाद जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर घायल व्यक्ति को किया गया वन परीक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह के द्वारा घायल व्यक्ति के रिश्तेदारों से कहा यथावत जो भी स्थिति बनेगी हर संभव घायल व्यक्ति के उपचार हेतु मदद किया जाएगा, रेंजर अर्जुन सिंह ने बताया कि रेंज में 15 हाथियों का दल पहुंच गया है मैं वन कर्मियों के साथ मिलकर हाथियों को दूसरी दिशा में भगाने में लगा हूं।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.