हल्दी मे मनाई गई ऋषि पंचमी जिपं सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर हुए शामिल
गुण्डरदेही । गुरुवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर गुण्डरदेही ग्राम हल्दी में आयोजित ऋषि पंचमी महोत्सव में बालोद जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उन्होंने गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोगों के बीच पहुंचकर शुभकामनाएं दी इस दौरान बैगाओं द्वारा अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया गया
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ऋषि पंचमी की महत्ता का बखान करते हुए कहा कि ऋषि पंचमी का त्यौहार हमारे पौराणिक ऋषि-मुनि वशिष्ठ कश्यप विश्वामित्र अत्रि जमदग्नि गौतम और भारद्वाज इन सात ऋषियों के पूजन के लिए खास माना गया है भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को ऋषियों को समर्पित ऋषि पंचमी का त्योहार मनाया जाता है हमारा देश भी ऋषि मुनियों व गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करने वाला देश है। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्राकर ने गणेश के पंडाल में पहुंचे जहां जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर को अपने बीच पाकर गणेशोत्सव समिति के युवा गदगद हो गए जहां उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर सासंद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा सरपंच दामले जी गजेंद्र सिन्हा महेश कुमार सिन्हा गौतम हिमांचल गंगा राम धनवा विकास सिन्हा कुलदीप कुमार मिथलेश कुमार देवा दीपेश पीताम्बर सिंह रवि शेखर तरुण व ग्रामवासी उपस्थित रहे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.