" सेवा पखवाड़ा ' के अन्तर्गत डौंडीलोहारा मंडल महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भावना यादव प्रथम स्थान प्राप्त की
डौंडीलोहारा-:- प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिन पर "सेवा पखवाड़ा" के अन्तर्गत डौंडीलोहारा मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पायल सोनी नेतृत्व में जल संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डौंडीलोहारा मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे
जिसमें प्रमुख रूप से सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा, महामंत्री संदीप लोढ़ा, सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक, युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़, जसराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, पार्षद श्रीमती माया ठाकुर, श्रीमती अम्बिका निषाद, महिला मोर्चा सोशलमीडिया प्रभारी आरती संचेती, महिला मोर्चा महामंत्री फातिमा साहू
, श्रीमती टिकेश्वरी ठाकुर, तरूणा, लीला बाई, गुलाबी बाई, गोमती बाई, देवारिन बाई, हसीन बाई, प्रमिला बाई, राधा बाई, जेष्ठ कुंवर सहित अनेक महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना यादव डौंडीलोहारा प्राप्त की वही द्वितीय स्थान पर फातिमा साहू, व तृतीय स्थान पर ताकेश्वरी ठाकुर सम्बलपुर रहीं इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया
गया जिसमें जल संरक्षण विषय पर जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, व जिला पंचायत सदस्य होरी लाल ठाकुर ने अपने विचार प्रगट किये.
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.