Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 29, 2022

केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सभी लें लाभः- गीता साहू

 


राजनांदगांव 

भारत सरकार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर

केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सभी लें लाभः-  गीता साहू

केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का दूसरा दिन

निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नमंच से जागरूकता का प्रसार

 

डोंगरगढ़-


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर द्वारा डोंगरगढ़ मेला क्षेत्र में आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन भाषण, निबंध, प्रश्नमंच समेत विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष गीता घासी साहू रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रश्नमंच के विजेता प्रतिभागियों को तत्काल पुरस्कार प्रदान किया। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मोटल प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने आम जनमानस से केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। उनके द्वारा गरीबों के कल्याण पर केंद्रित आयुष्मान भारत, हर घर नल-जल योजना, मुद्रा योजना, महिला व किसानों के उत्थान के लिए विविध प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन व सदस्य राजेश श्यामकर ने भी संबोधित किया। सभी को केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 



विजेताओं को आज मिलेगा पुरस्कार


त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के तहत विविध प्रकार के जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके विजेता प्रतिभागियों को प्रदर्शनी के तीसरे दिन पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। तीसरे दिन देशभक्ति गीत-गायन और नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।



CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad