खुज्जी
लगातार छेत्र में बिजली गुल कटौती को लेकर परेशान है,जिसे छेत्र के ग्रामीण, किसान त्रस्त है इस विषय को गंभीरता से लेते हुए भाजपा मंडल कुमर्दा ने आज बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराया वह इस समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्ता को दुरुस्त कराने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया।
आंदोलन की चेतावनी
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने विभाग को एक हप्ते का समय दिया, भारतीय जनता पार्टी व्यवस्तथा नही सुधारने पर विद्युत विभाग का घेराव, उग्र आंदोलन करने कि चेतावनी दी है। इलाके में लगातार बिजली कटौती हो रही है। बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजली विभाग का घेराव करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल मिले अधिकारी से
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमर्दा गोपाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीनदयाल साहू ,दिग्विजय साहू जी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकेश साहू, रामचंद्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.