रिपोर्टर ... राधेश्याम शर्मा
स्थान ... छुरिया छत्तीसगढ़
नाला पार कर कोलिहाटोला गांव पहुंची विधायक, जन चौपाल लगाकर सुनी समस्या
0 स्कूल भवन के मरम्मत के लिए दिया आश्वासन,
0 पुलिया निर्माण का प्रस्ताव विधानसभा में हो चुका है पास , प्रशासकीय स्वीकृति नहीं
छुरिया।
खुज्जी विधानसभा की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू गुरूवार को ग्राम पंचायत हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला पहुंची। खास बात यह है कि विधायक श्रीमती साहू नाले को पार कर कोलिहाटोला गांव के प्राथमिक शाला को देखने पहुंची। जहां जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण के लिए आश्वासन दिया।
कोलिहाटोला पहुंची विधायक श्रीमती साहू ने ग्रामीणों के साथ जर्जर स्कूल भवन का निरीक्षण किया। स्कूल भवन का जर्जर हो गया है। जिसकी मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने विधायक छन्नी चंदू साहू से की। जिस पर विधायक ने जल्द ही स्कूल भवन के मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक छन्नी चंदू साहू ने कोलिहाटोला गांव के लिए पुलिया निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी। विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने पुलिया निर्माण की मांग विधानसभा उठाया, जिस पर शासन की सहमति मिल गई है। लेकिन अब तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिसे दोबारा प्रशासकीय स्वीकृति के लिए अवगत कराया जाएगा। विधायक साहू ने बताया कि कोलिहाटोला में बनने वाले पुलिया को सरकार ने अपने बजट में शामिल कर लिया है। जनचौपाल में ग्रामीणों ने विधायक को अलग-अलग समस्याओं और मांगों के बारे में बताया। जिसके जल्द निराकरण का आश्वासन विधायक छन्नी साहू ने दिया। इस दौरान उनके साथ जनपद सदस्य विपिन यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी जोधी साहू, चिंता राम साहू,एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.