रिपोर्टर ... राधेश्याम शर्मा
स्थान .. छुरिया छत्तीसगढ़
आकाशवाणी रायपुर में पुनः गुजेंगी ग्वाला प्रसाद यादव की कविताएं...
विभिन्न कला विधाओं के धनी हैं ग्वाला प्रसाद यादव कम उम्र से ही अंचल में बड़ा नाम हासिल किए हुए हैं।
छुरिया-- छुरिया ब्लाक मुख्यालय से 20 किमी दूर बसे गांव जोशी लमती में रहने वाले युवा कलमकार ग्वाला प्रसाद यादव की कविताएं आकाशवाणी रायपुर में रिकार्डिंग हुई है। जिसका प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से छत्तीसगढ़ में दिनांक 6 अक्टूबर दिन गुरुवार को कार्यक्रम युववानी के अंतर्गत माटी के आंखर में शाम 5 .30 बजे प्रसारित होगी।
इससे पूर्व भी ग्वाला प्रसाद यादव 'नटखट' की कविताएं आकाशवाणी रायपुर से कई बार प्रसारित हो चुका है। ग्वाला प्रसाद यादव की कविताएं अधिकतर हास्य में होती जिनके कारण उन्हें 'नटखट' उपनाम से भी जानते हैं।
यादव जी राजनांदगांव जिले के साहित्यिक माहौल से जुड़े हुए पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा छुरिया के सचिव हैं, साथ ही, साथ मंच संचालन समिति छत्तीसगढ़ के पद पर आसीन है, वे रामायण, रामधुनी, जस, फाग, झांकी आदि प्रतियोगिताओं के साथ सामाजिक व सार्वाजनिक मंचों पर मंच संचालन करते अपने कला कौशल अपने नटखट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते है। वे एक बेहतरीन हास्य कलाकार के साथ लोक विधा से जुड़े हुए हैं। उनकी छोटी-छोटी प्रेरणात्मक विडियो ने सचमुच सोशल मीडिया में एक नयी क्रांति ला दिया। ग्वाला प्रसाद यादव बचपन से ही कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े हुए हैं। मगर उसकी सबसे अधिक पहचान उनको उनकी छोटी-छोटी विडियो ने दी। वे अपने नव ज्योति बाल सांस्कृतिक रिकार्डिंग डांस संस्था रैनुटोला के साथ भी पुरे क्षेत्र में जाना पहचाना जाता है। इन सबके बावजूद ग्वाला प्रसाद यादव की व्यवहारिक सहजता से हर किसी के दिल में समाये हुए हैं। वो कभी किसी काम को छोटा या बड़ा नही समझते और सभी परिस्थितियों में अपने आपको शामिल कर अपने काम में वस्त रहते हैं। आकाशवाणी रायपुर में उनके छत्तीसगढ़ में बेरोज़गारी ई मेल। उनके कला साधना को सम्मानित करते हुए निज ग्राम के ग्रामीण जन, पुरवाही साहित्य समिति के साहित्यकार गण, उनके कला साधक मित्र सखा मित्रो के साथ ही साथ माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी ग्वाला प्रसाद यादव'नटखट'की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.