ग्राम खेल समिति के सदस्यों ने किया पुलिस कप्तान से मुलाकात।
400 से अधिक वनांचल ग्राम वासियों के टीम को ग्राम खेल समिति में शामिल करने के लिये ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला से किया गया पुलिस कप्तान का स्वागत।
वनांचल क्षेत्र के बच्चे बूढ़े महिलाएं और जवान पुलिस ग्राम खेल समिति के माध्यम से दिनांक-02.10.2022 को अपने अपने गांँव में खेलेंगे कबड्डी का खेल।
पुलिस कप्तान के द्वारा महिला एवं वृद्धजन खेल समिति के सदस्यों को खेल किट का किया गया वितरण।
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के वनांचल क्षेत्र में निवासरत बच्चे, बूढ़े और महिलाओं तथा जवानों को ग्राम खेल समिति के माध्यम से सीधे पुलिस से जोड़कर क्षेत्र में छुपे हुये उन प्रतिभावान युवक-युवती एवं बालक बालिकाओं तथा वृद्धजनों को एक मंच प्रदान करना है।
जिसके माध्यम से उन्हें उनकी प्रतिभा से एक नया मंच प्राप्त हो सके और उनमें छुपी हुई प्रतिभा को गांँव से शहर तथा शहर से राज्य व राज्य से राष्ट्र के किसी बड़े मंच तक पहुंचा जा सके जिसके उद्देश्य से पुलिस ग्राम खेल समिति का गठन किया गया है। उक्त ग्राम खेल समिति में कुल 400 से अधिक ग्रामवासी जुड़ चुके हैं, जिस पर थाना कुकदुर के ग्राम चतरई के महिला एवं वृद्धजन ग्राम खेल समिति के सदस्यों के द्वारा दिनांक-27.09.2022 को शाम 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह को पुष्प माला पहनाकर बधाई देते हुये इस नेक पहल के लिए शुभकामनाएं दिया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.