कवर्धा, 28 सितंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कमराखोल (गर्राकोना) निवासी स्व. बुधराम बैगा के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट किया। मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंन पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जनकरी ली। वनमंत्री श्री अकबर ने बैगा परिवारजनों से चर्चा करते हुए इस घटनाक्रम की हर पहलुओं पर जांच कराने और हर संभव ममद करने का आश्वासन दिया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.