राजनांदगांव - शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा डोंगरगांव द्वारा किया गया, स्थानीय शराब दुकान का घेराव, शराब दुकान पर जमकर हुआ हंगामा
डोंगरगांव स्थानीय शराब दुकान में आज 5 सितंबर को भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शराब दुकान का किया गया घेराव।
प्रदेश भाजपा के आला नेताओ द्वारा जारी नशा मुक्ति अभियान के तहत ,,पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर महिलाओ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, एवं सरकार के वादा खिलाफी पर जमकर हल्ला बोला।
*भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जोश में दिखी महिलाएं*
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में आज महिलाओं ने कांग्रेस सरकार के जनघोषणा पत्र में किये गए वादा खिलाफी पर खूब बरसी और सरकार को खरी खोटी सुनाई।
*शराब बंदी के लिए उठायी आवाज,आक्रोश में दिखी महिला मोर्चा*
महिलाओं ने जमकर नारे बाजी की और प्रदेश सरकार के रवैये से नाराज नजर आयी, शराब के नशे में हो रहे घरेलू हिंसा और अपराध के खिलाफ महिलाओं ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
आज के इस घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु ,श्रीमती इंदुमती साहू महामंत्री निर्मला सिन्हा, महामंत्री कुंती चौधरी ,उपाध्यक्ष अनीता वाल्दे , सरिता ढीमर मंत्री, संध्या साहू ,पूनम साहू ,ममता वीके, नीलम मानिकपुरी ,ईश्वरी सिन्हा, मंत्री एलेन साहू ,मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ,जनपद सदस्य मनीष साहू ,जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू ,कोमल साहू ,विजय जैन, कोमल साहू ,दिनेश साहू ,चुन्नी यदु ,चुने स्वर साहू ,सिद्दीक बडगूजर ,रियाजुद्दीन खान, नोहर साहू चंद्र कुमार साहू आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
*CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.