Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 6, 2022

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की गतिविधि


राजनांदगांव

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की गतिविधि

 वेतन विसंगति के संबंध कलेक्टर को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट किया


राजनांदगांव - छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार राजनांदगांव जिला ईकाई द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर वेतन विसंगति के संबंध में कलेक्टर महोदय राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा गया. प्रदेशाध्यक्ष मनीष मिश्रा और नव निर्वाचित  जिलाध्यक्ष रमेश साहू ने बताया कि  भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव के समय जन घोषणा पत्र में वादा किया था कि यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को शीघ्र ही दूर करेंगे. लेकिन साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद भी सरकार वेतन विसंगति दूर नहीं कर पाई. सरकार ने वेतन विसंगति दूर करने हेतु एक कमेटी गठित किया था जिसका कार्य काल एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी है. साथ ही वेतन विसंगति को दूर करने की मुद्दा को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले पूर्व में राजधानी रायपुर में 18 दिन का ऐतिहासिक हड़ताल हुआ था.  इस समय भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वेतन विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया था. फलस्वरूप हड़ताल समाप्त हुआ था. इस ओर ध्यान आकृष्ट करने हेतु 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिलाधीश महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया.  इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा, विभाजित राजनांदगांव  के प्रथम जिलाध्यक्ष 


रमेश  साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर साहू,राजनांदगांव ब्लाक अध्यक्ष रोशन लाल साहू, डोंगरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, छुरिया ब्लाक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर ,  श्रीमती मंजू देवांगन पूर्व जिला पदाधिकारी,मिलन साहू पूर्व जिला प्रवक्ता ,ओमप्रकाश साहू पूर्व जिला पदाधिकारी ,  बंदीश नेम पांडे पूर्व जिला महासचिव, खिलावन निर्मलकर पूर्व जिला पदाधिकारी, उमेश देश लहरा, रमाकांत कसेर ,सूर्यकांत ठाकुर ,तोरण लाल निषाद ,लेख दास साहू, सोनी श्री पाटिल, केवल कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार ध्रुव, कृष्ण राव डेकाटे, भुनेश्वर सेन, संजय मंडावी, भगवती कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथी गण उपस्थित थे।




*सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad