स्व् डॉ. श्री भवरसिंह पोर्ते की जयंती पेंड्रा मरवाही में मनाई गयी....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/आज जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्वर्गीय भवरसिंह पोर्ते की जयंती मनाई गयी,पहले पेंड्रा स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते महाविधालय में और मरवाही स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में,जयंती पर दीपज्वलित कर उनके प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया और स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते की सुपुत्री अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग सदस्य अर्चना पोर्ते ने उनके जीवन को याद करते हुए भावुक हुई,आदिवासी विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं मध्य्प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे,मरवाही विधानसभा में दो दशक से अधिक समय विद्यायक रहे,आदिवासियों के मसीहा कहे जाने वाले आदिवासियों के नेता डॉ. भंवर सिंह पोर्ते को कौन नहीं जानता? आदिवासियों के उत्थान एवं आदिवासी कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते का जन्म अविभाजित मध्य प्रदेश के ग्राम बदरौड़ी में 1 सितंबर 1943 को एक आदिवासी परिवार में हुआ था।
निस्वार्थ भाव से आदिवासियों के कल्याण में जुटे इस आदिवासी नेता भंवर सिंह पोर्ते को वर्ष 1972 में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकिट मिली तथा स्वाभाविक रूप से उन्हें जीत मिली। इस जीत के बाद डॉ भंवर सिंह पोर्ते ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आदिवासियों के उत्थान एवं मरवाहीविधानसभा क्षेत्र के विकास का सपना संजोंय भंवर सिंह पोर्ते लगातार आगे बढ़ते गए।
डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते को नजदीक से जानने वाले लोग इस बात से भली भांति अवगत हैं कि पोर्ते जी के लिए राजनीति और सत्ता कभी पद और प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं रही।
प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने भी अपने वक्तव में कहा की प्रदेश युवक कांग्रेस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश सरकार में 3 बार मंत्री बनने के बाद भी स्व् डॉ भंवर सिंह पोर्ते सरल स्वभाव के ही रहे,मंत्री बनने के बाद भी गांव,गवई, खेत-खलिहानों से उनका जीवन संपर्क रहा
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर कवर प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल,युवा जिला सचिव राजेंद्र तम्रकार युवा नेता बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष मनोज यादव विजेंद्र सिदार ध्यान सिह् कॉलेज के स्टॉफ के स्टूडेंट और ग्रामीण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.