Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 2, 2022

आज की वाणी

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*आकरस्थं   यथा  रत्नं*

      *सर्वकामफलोपगम्।*

*तथा कन्या महालक्ष्मीः*

     *सर्वलोकस्य मङ्गलम्॥*

           ★महाभारतम् अनुशासनपर्व

 *अर्थात् 👉* 

         _जैसे खान में रखा हुआ रत्न सम्पूर्ण कामनाओं एवं फलों की प्राप्ति कराने वाला होता है , उसी प्रकार महालक्ष्मीस्वरूपा कन्या सम्पूर्ण जगत् के लिये मंगल कारिणी होती है, अर्थात् रत्न स्वरूपा कन्या को उसी प्रकार संस्कारों से आलोकित करना चाहिए जैसे रत्न को चमकाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।_

🌹


*2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।

1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।

1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।

1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।

1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।

1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।

1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।

1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।

1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।

1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

1970 - नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।

 1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।

1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।

1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।

1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।

1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।

2000 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

2008 - भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।

2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्‍यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्‍यक्षता की। 

2020 - भारत - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने "मिशन कर्मयोगी" - राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी , कैबिनेट ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी व कैबिनेट ने उच्‍च गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जापान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी।

2020 - यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।

2021 - भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश को दो सचल ऑक्‍सीजन संयंत्र सौंपे।


*2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1885 - टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे ।

1922 - दरोगा प्रसाद राय - बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे थे।

1941 - साधना - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1965 - पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फ़िल्म निर्माता ।

1971 - पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता ।

1984 - उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ।

1988 - इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर ।

1989 - इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक ।


*2 सितंबर को हुए निधन👉*


1955 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

1956 - हबीब - उर - रहमान लुधियानवी मजलिस - ए - अहरार - ए - इस्लाम के संस्थापकों में से एक थे।

1976 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।

2016 - इस्लोम अब्दुग्'अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।

2020 - इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर डेविड कैपेल (David Capel) का निधन।

2021 - पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार ( द पायोनिर, के प्रबंध-निदेशक ) चंदन मित्रा का निधन हुआ।

2021 - सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे।


*2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅  भगवान सुपार्श्वनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल षष्ठी )।

🔅 श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती।

🔅 श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस।

🔅 विश्व नारियल दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻



   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad