Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 24, 2022

आज की वाणी

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*वर्जनीयो मतिमता* 

      *दुर्जनः सख्यवैरयोः।*

*श्वा भवत्युपघाताय* 

      *लिहन्नपि  दशन्नपि॥*

*भावार्थ👉*

          _बुद्धिमान मनुष्य को दुर्जनों से दोस्ती या दुश्मनी दोनों से ही दूर रहना चाहिए । क्योंकि कुत्ते का प्यार से चाटना या गुस्से से काटना दोनों ही घातक हैं।_

(रहिमन दुर्जन सो भले

नहीं बैर अरु प्रीत।

काटे चाटे स्वान के

दुहुँ भाँति बिपरीत॥)

🌹


*24 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं  👉*


1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।

1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1742 - बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।

1748 - शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए।

1788 - 'थियेटर वार' तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।

1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।

1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।

1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।

1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र 'नार्दर्न डेली टाइम्स' का प्रकाशन हुआ।

1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।

1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए।

1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।

1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।

1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 - घाना ने संविधान अपनाया।

1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।

2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007 - म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

2008 - मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।

 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए। 

2019 - नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ।

2019 - भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ। 

2019 - पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में भूकम्‍प से 19 लोगों की मौत और तीन सौ से अधिक लोग घायल।

2020 - केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क (Medical Devices Park) का शिलान्यास किया गया।

2020 - मलयालम साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।

2020 - भारत और इजराइल के बीच एक वेबिनार का आयोजन किया गया।


*24 सितम्बर को जन्म 👉*


1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक।

1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।

1925 - औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।

1940 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।

1963 - पंकज पचौरी - वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।

1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।


*24 सितम्बर को हुए निधन 👉*


1859 - नाना साहब - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।

2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।

2020 - विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया।

2020 - आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुम्बई में देहांत हो गया।


*24 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🔅 मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन ।

🔅 विश्व सफाई दिवस ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad