Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 9, 2022

अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, सीएम राइज स्कूलों की कमान मिलेगी, आदेश जारी

 


देश मध्य प्रदेश शिक्षा सिवनी

अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, सीएम राइज स्कूलों की कमान मिलेगी, आदेश जारी

सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्

दिनांक 8, सितंबर 2022 

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना सीएम सनराइज स्कूलों की कमान अतिथि शिक्षकों को मिलेगी। उन्हें डिप्टी प्रिंसिपल की पोस्ट दी जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी पत्र क्रमांक 409 दिनांक 7 सितंबर 2022 के माध्यम से अभय वर्मा कमिश्नर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य एवं हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य को सीएम राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी नवीन व्यवस्था के बारे में बताया गया है।

संदर्भित निर्देश की कंडिका 1.5 के अनुसार विद्यालय में नियमित शिक्षक के अवकाश प्रशिक्षण इत्यादि के कारण नियमित शिक्षक की अनुपस्थिति अवधि हेतु अतिथि शिक्षक को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि विद्यालय में अध्यापन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

अतिथि शिक्षक की यह व्यवस्था शॉर्ट टर्म वैकेंसी अपडेट करने के बाद की जा सकेगी। अतिथि शिक्षकों की यह व्यवस्था निम्न 3 आधारों पर की जा सकती है।

हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रभार संभाल रहे व्याख्याता/ उच्च माध्यमिक शिक्षक के विषय पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जा सकती है।

एक परिसर एक शाला हाई स्कूल कक्षा 1 से 10 /कक्षा 6 से 10 में प्रभार संभाल रहे उच्च माध्यमिक शिक्षक/ उच्च श्रेणी शिक्षक /माध्यमिक शिक्षक के विषय पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जा सकती है।

सीएम राइम्स विद्यालयों में उप प्राचार्य का पद संभाल रहे व्याख्याता उच्च माध्यमिक शिक्षक के विषय पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad