Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 9, 2022

झांकी रुट में किया गया परिवर्तन नया रूट निर्धारित

 झांकी रुट में किया गया परिवर्तन 

नया रूट निर्धारित


*सी एन आई न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी*

रायपुर --1 )  11/09/22 को रात्रि 09:00 बजे से  निकलेगी झांकिया ।


2 ) झांकी समिति एवं प्रशासन ने तय किया रूट

3 ) शारदा चौक से रवाना होने से पहले दिया जाएगा नंबर। 

4 ) बिना झांकी के केवल गणेश मूर्ति वाले समिति झांकी में नहीं हो पायेंगे शामिल। 

5 ) झांकी में आग्नेय शस्त्र, लाठी डंडे एवं नशे की स्थिति में चलना रहेगा  प्रतिबंधित। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

 6 ) समितियों के वालेंटियर्स को दिए जाएं गे रिफ्लेक्टर जैकेट

7) झांकी विसर्जन समितियों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा ।

     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार  दिनांक 11/09/22 को आयोजित होने वाले गणेश विसर्जन झांकी के लिए प्रशासन ने  गणेश विसर्जन समिति के सहयोग से इस बार विसर्जन हेतु रूट में परिवर्तन करते हुए  शारदा चौक से जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से टी आई चौक बिजली आफिस के सामने से सप्रे मैदान के सामने से बुढेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर होकर महादेव घाट विसर्जन स्थल तक निर्धारित किया गया है विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है।  

 समिति के वालेंटियर्स को रिफ्लेक्टर जैकेट दिये जायेंगे 

सभी झांकियों की नंबरिंग रात्रि 08:00 बजे से  शारदा चौक में प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिन मूर्तियों के साथ झांकी रहेगी, केवल उन्हीं का पंजीयन कर नंबर दिया जाएगा, केवल गणेश मूर्ति के साथ झांकी में  सम्मिलित नहीं किया जाएगा। 

सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 09/09/11 से  12/09/22 तक सभी मूर्तियों का  विसर्जन सुनिश्चित करें, उसके पश्चात् विसर्जन की अनुमति  नहीं दी जाएगी तथा  डी जे आदि के उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विसर्जन झांकी के दौरान फ़िल्मी  गानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। सभी समितियों को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त् निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

उपरोक्त के संबंध में आवश्यक व्यवस्था हेतु नगर पालिक निगम विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad