CNI NEWS - बेलगहना से अविनाश मिश्रा
सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना की ओर से हुयी मानवीय पहल -
बेलगहना स्थित सरदार भगत सिंह महाविद्यालय हमेशा से ही अपने मानवीय लोगों को जागरूक करने समेत अनेक कार्यों के लिए जाना जाता है !
महाविद्यालय में पढाई के साथ बच्चों को जीवन में कुछ भलाई मानवीय पहल के लिए भी सिखाया जाता है !
इसी कड़ी में आज सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में आज शहीद भगत सिंह की याद में महाविद्यालय के संस्थापक रंजीत पवार जी के द्वारा किसी भी प्रकार के अज्ञात शव के कफ़न दफ़न हेतु महाविद्यालय की ओर से 2000 रुपये देने की घोषणा की गयी साथ ही बेलगहना चौकी प्रभारी को ऐसे किसी भी प्रकार के अज्ञात शव मिलने पर महाविद्यालय को जानकारी देने का आग्रह किया गया ! विदित हो बेलगहना वनांचल क्षेत्र होने के कारण हमेशा ही समय समय पर अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलते रहते हैं ! इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बेलगहना क्षेत्र के वासियों के द्वारा सरदार भगत सिंह महाविद्यालय के संस्थापक और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया! इस उत्कृष्ट कार्य में सरदार भगत सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष रंजीत पवार ,प्राचार्य संदीप कलाखांडे, अध्यापक आदित्य कुमार भारती, रूद्र प्रताप सिंह, नितेश कुमार ,सविता पारकर ,हिमांशी गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.