भाजपा सरकार ने डामरीकरण सड़क बनाया लेकिन भुपेश सरकार मिट्टी सड़क में मुरुम तक नही डलवा पाए - गिरवर साहू
सड़क चिरचारी : - जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री गिरवर साहू ने मुख्यमंन्त्री के द्वारा माँ बम्लेश्वरी दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रमन सिंह यदि अच्छी सड़के बनाते तो चार साल में गड्ढे नही होते इस बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि माननीय भुपेश बघेल जी भाजपा की सरकार में गाँव से गाँव को जोड़ने के लिए डामरीकृत सड़क का जाल बिछाया और मैं भाजपा का एक अदना सा कार्यकर्ता आप से पूछना चाहता हु की आप के 4 साल के कार्यकाल में मिट्टी सड़क में मुरमीकरण किये हो तो बताओ केंद्र सरकार के बिना मदद के कोई एक डामरीकरण सड़क बना हो तो बता दो जिससे आमजनता किसानों को आवागमन में सुविधा हुई हो,
माननीय मुख्यमंन्त्री जी आप की सरकार में और हमारे क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू के संरक्षण में सड़क चिरचारी से मोहनपुर तक मक्काटोला से कारिपाठ से सेंदरी डामरीकरण सड़क का निर्माण एक साल भी नही हुया और उखड़ना चालू हो गया है।
माननीय जी आप के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत इस सड़क का आप जरूर अवलोकन करना ,रही बात शराबबंदी को तो आप ने गंगा जल की कसम खाकर छतीसगढ़ के जनता से वायदा किया था कि हम छतीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करेंगे लेकिन वादा से मुकर गए वही दूसरी ओर भाजपा की सरकार ने शराबबंदी का वायदा नही किया था उसके बावजूद दो हजार से कम आबादी वाली गाँव में शराब भट्टी बंद करके डॉ रमन जी एक बड़ा दिल दिखाया था। गिरवर साहू ने कहा कि मुख्यमंन्त्री जी भाजपा के कार्यकर्ता पूरे छतीसगढ़ में सड़कों की दुर्दशा को आप की सरकार को आइना दिखाने का काम कर रहे है उसी बौखलाहट से आप बयान दे रहे है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.