शासकीय कार्यालय नगर पालिका में घुसकर संतोष देवांगन ने की तोड़फोड़।
दल्ली राजहरा -नगर पालिका कार्यालय में दिनदहाड़े जबरदस्ती घुस कर कार्यालय के सामान को तोड़कर काफी क्षति पहुंचाने वाले संतोष देवांगन व बीएसपी कर्मी मल्लू राम साहू के खिलाफ पालिका द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है उक्त बीएसपी कर्मी आप नेता नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के साथ नगरपालिका कार्यालय के बाहर आंदोलनकारी भाजपा नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहा था प्रदर्शन के दौरान ही उक्त बीएसपी कर्मी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।
गौरतलब है कि बीते कल ही दल्ली राजहरा भाजपा के नेताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष पर नगर पालिका के विकास में भेदभाव करने को लेकर घेराव कर दिया था घेराव में नगर पालिका के एक भाजपा पार्षद सहित भाजपा संगठन के कुछ नेता शामिल थे , भाजपा नेता खड़े होकर घेराव कर आंदोलन कर रहे थे तभी आप नेता संतोष देवांगन और उसके साथ उपस्थित मल्लू राम साहू ने भीड़ में शामिल होकर नगर पालिका कार्यालय के भीतर घुसकर हंगामा करने लगा , पत्रकार शब्बीर का फ़ोन छिनने का प्रयास , वीडियो बना रहे पत्रकार का कॉलर पकड़ना और पालिका कार्यालय में उपस्थित लोगों ने जब रोकने की कोशिश की तो बहस करके सभी सामानों को तोड़कर क्षति पहुंचाने लगा।
स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पालिका नेता संतोष देवांगन के साथ मिल कर इस बीएसपी कर्मी मल्लू राम साहू ने काफी देर तक बहस किया गया फिर माहौल बिगाड़ने की नीयत से माँ बहन की गालियां गुप्तार की गई , जबकि सभी महिला पार्षद , एल्डरमैन व महिला सफाई मित्र उपस्थित थे , साथ ही तोड़फोड़ करता रहा ।
बीएसपी द्वारा अपने कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक आंदोलनों धरना प्रदर्शन अथवा राजनीति के कार्यों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाती , शासकीय संस्थान के नियमों के खिलाफ है , इसके बावजूद मल्लू राम साहू नामक बीएसपी कर्मचारी अपने ड्यूटी पाली के दौरान काम में अनुपस्थित होकर नगर पालिका में आंदोलन कर रहे पालिका नेताओं के साथ शामिल हो गया और पालिका कार्यालय में हंगामा करने लगा बताया जाता है कि बीएसपी कर्मी के हंगामे करता देख सुरक्षाकर्मियों ने भी काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बीएसपी कर्मी मल्लू राम साहू व संतोष देवांगन किसी की बात नहीं सुनी और कार्यालय में घुसकर सामानों को नुकसान करने लगा , महिला सफाई कर्मियों से उपाध्यक्ष संतोष देवांगन और मल्लू साहू द्वारा दुर्व्यवहार किया गया ।
इस पूरे मामले में पालिका के लोगों ने दंगा भड़काने की नीयत को लेकर आप नेता- पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन पर शक जाहिर किया है ।नगरपालिका कार्यालय को क्षति पहुंचाने पर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के खिलाफ पालिका के द्वारा राजहरा थाने में शिकायत दिया गया है और बीएसपी कर्मी द्वारा मल्लू राम साहू नाम दिया गया है जिस तरह से ड्यूटी के समय काम छोड़कर आंदोलन गतिविधियों में शामिल रहा है इसकी जांच किए जाने की मांग किया है और बीएसपी कर्मी के खिलाफ बीएसपी प्रशासन द्वारा सख्त विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है तथा संतोष देवांगन पर मामला क़ायम करने की मांग की है ।
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा बालोद से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.