5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया
खैरागढ़ । शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृवंदना और गुरु वंदना से किया गया। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।शाला के प्रधान पाठक श्री शिव रेखा साहू, सुमित्रा कामड़े, दुर्गा जंघेल, नरतन नेताम ने सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी,सावित्री बाई फुले जी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शाला पैलीमेटा के प्रधान पाठक श्री शिव रेखा साहू जी ने और सुमित्रा कामड़े ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी एक सामान्य शिक्षक से उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति तक कैसे पहुंचे उनको बड़ी ही गंभीरता पूर्वक बताया उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला।संकुल समन्वयक श्री उपेन्द्र देवांगन प्रधान पाठक श्री शिव रजक,
अंकल सिंह धुर्वे ने भी अपने जीवन के अनुभव और शिक्षक की गरिमा को बताया शिक्षक का सम्मान केवल एक दिन ही नहीं परंतु हमे हर दिन करना चाहिए जो व्यक्ति अपने गुरुजनों का सम्मान करता है वह हमेशा प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहते है।
शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पूरी जीवनी बाल्यकाल से जीवन के अंतिम चरण तक को विस्तार से बताया।एक तुम्ही आधार सदगुरु गीत की पंक्तियां बच्चों के साथ गाए।कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री शिव रेखा साहू का सम्मान नारियल भेट कर के किया गया।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया है अंत में प्रसाद वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.