राजनांदगांव
गणेश विसर्जन में हंगामा करने वालों के ऊपर उचित कार्यवाही
*शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई ,- थाना प्रभारी*
डोंगरगांव करियाटोला में सोमवार की रात पंडाल समितियों की बैठक हुई जिसमें वार्ड पार्षद एवं पत्रकारो तथा गणेश उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है,, इसमें विशेष रूप से झांकी एवं डी जे के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में निकाली जाती है।
थाना प्रभारी ने वार्ड के नागरिकों एवं युवाओं को आपसी सौहाद्रपूर्ण माहौल में यह पर्व शांति से मनाने की अपील की हैं, और साथ ही विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस ने विसर्जन से पहले शहर सहित वार्ड में पुलिस फोर्स निगरानी के लिए रहेगी
पुलिस द्वारा विसर्जन के दौरान अपराधिक तत्वों को चिन्हांकित कर उन पर कड़ी नजर रखेगी, जो व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग करेगी उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी भरत बरेट वार्ड पार्षद रविंद्र मुन्नीबाई मंडलोई वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवांगन, टुम्मन साहू, उत्तम देवांगन ,एवं ग्राम वासी जंगू साहू तिलक साहू, शोभराय साहू , गंगा राम साहू , रेखा साहू ,राहुल देवांगन दिनेश गौड़ मोंटू ठाकुर कोमल ठाकुर दुष्यंत ठाकुर बड़ी संख्या में वार्ड के महिला बुजुर्ग युवा उपस्थित थे।
*CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.