राजनांदगांव
थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
सूने मकानों में चोरी करने वाले आदतन चोरों को किया गया गिरफ्तार
चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को भी राजनांदगांव से किया गया गिरफ्तार, एवं चोरी किए
गये मशरूका किया गया बरामद।
थाना घुमका के चोरी के अपराध से संबंधित पूछताछ पर थाना डोंगरगढ़ के मेढ़ा में हुये चोरी का हुआ खुलासा ।
आरोपीगण :-
1. मनीष अमोरिया पिता विजय ममोरिया उम्र 23 साल लखोली बैगापारा अटल आवास
राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
2. रवि साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 21 साल निवासी लखोली बैगापारा अटल आवास
राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
3. तोरण वैष्णव पिता स्व० रामदास वैष्णव उम्र उम्र 21 साल निवासी लखोली बैगापारा अटल
आवास राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
4. कन्हैया मरकाम पिता स्व० मुन्ना मरकाम उम्र 21 साल निवासी लखोली बैगापारा अटल आवास राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
5. देव सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 24 फौव्हारा चौक राजनांदगांव
थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0 )
मामले का संक्षिप्त विवरण में इस प्रकार है कि प्रार्थी राधेश्याम निर्मलकर पिता मनराखन
निर्मलकर उम्र 40 साल साकिन ग्राम मेढ़ा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव दिनांक 05.07.22 के 17/50 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.07.22 के सुबह खेत काम करने जाने के दौरान दोपहर 01/03 बजे, खाना खाने के लिए वापस घर आकर देखने पर
दरवाजा खुला था घर के अंदर से पेटी में रखे नगदी रकम 50000/- रूपये एवं कान के सोने का खिनवा दो जोड़ी छोटा बड़ा, मंगलसूत्र 01 नग, 12 नग सोने की पत्ती, चांदी का रकधन 01 नग, कीमती 25000/- रूपये जुमला किमती 75000/- रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट अपराध क्रमांक 517/2022 धारा 457, 380 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
शहर श्री संजय महादेवा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री कृष्ण कुमार पटेल के दिशानिर्देश पर निरंतर पता तलाश किया जा रहा था ।
पतासाजी के दौरान थाना घुमका के अपराध क्रमांक 130/22 धारा 454, 380 भादवि0
में गिरफ्तार आरोपी 1. मनीष अमोरिया, 2. रवि साहू 3. तोरण वैष्णव 4. कन्हैया मरकाम सभी
निवासी राजनांदगांव से पूछताछ में आरोपीयों द्वारा थाना डोंगरगढ़ के ग्राम मेढ़ा में चोरी करना
स्वीकार किये थे, जिन्हे दिनांक 15.09.22 को पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ कर मेमोरण्डम
कथन लिया गया, आरोपी 1. मनीष अमोरिया, 2. रवि साहू 3. तोरण वैष्णव 4. कन्हैया मरकाम
सभी निवासी राजनांदगांव द्वारा ग्राम मेढ़ा में चोरी की घटना स्वीकार करना एवं चोरी गये मशरूका को राजनांदगांव के देव सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 24 फौव्हारा चौक राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को बेचना बताये, आरोपीयों के बताये अनुसार आरोपी देव सोनी से एक सोने का पेंडेने, 06 नग सोने की पाईप, 24 नग सोने की बटरी,
04 नग सोने का बच्चा लाकेट, 01 नग चांदी का लक्ष्मी करधन, 02 नग चांदी का पायल 01 बड़ा
01 छोटा, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा, किमती 75000/- रूपये, एवं आरोपी कन्हैया मरकाम से
बिक्री रकम में से 500/- रूपये बरामद किया गया है। सभी आरोपीयों को दिनांक 16.09.22 को गिरफ्तार कर ज्यु0 रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है I
महत्वपूर्ण भूमिका- सउनि रामकृष्ण अनंत, आर. 1486 मिलाप बरेठ, आर. 1496 संतोष
श्रीवास्तव, आर.1420 परस ध्रुव, आर0 965 वीर बहादुर, आर. 171 गजेन्द्र भारद्वाज की भूमिका
सराहनीय रहा।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.