बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर --बेलगहना तहसील क्षेत्र के ग्राम कोंचरा में अग्रहरी परिवार तथा समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति व सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आरंभ हुआ।
आयोजन के संबंध में चर्चा पर सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा बताया गया श्री सिद्ध बाबा महराज की कृपा व आशिर्वाद से यह अवसर आज हमें मिला है जिसका हम सभी ग्रामवासी लाभ उठा रहे हैं। कथाव्यास दशरथ नंदन जी महाराज के आशीर्वाद रूपी वचनों का हम सब लाभ उठा रहे। आज कलश यात्रा और कथा आरंभ हो रहा है लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्राम के आसपास अखराडांड,जरगा,
कोंचरा,पहन्दा,सूखेना,मिट्ठू नवा गाँव,सोनपुरी गांव के लोगों की भीड़ बता रही है की आयोजन से क्षेत्र के लोगों मे खासा उत्साह है बच्चे बड़े बूढ़े, महिलाएं सभी का उत्साह देखते बन रहा है। कोनचरा ग्राम के लोग धार्मिक अनुष्ठानो में सहर्ष शामिल होते हैं वहीं जहाँ भी सहयोग करनी हो तैयार मिलते हैं इस बात का उदाहरण नदी तट पर देखने को मिला जब कलश यात्रा तट पर जाने निकली बिना किसी निर्देश के एक महिला तुरंत झाड़ू लेकर पचरी के उन सीढ़ियों को साफ करने लगी जहाँ कलश भरने वालों को पहुँच कर खड़ा होना था।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.