सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- लवन नगर के भीतर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार दौड़ रहे हेवी लोड वाहनों पर कोई लगाम नहीं होने से आए दिन दुर्घटना हो रही हैं जिससे मुख्य मार्ग में निवासरत नगरवासी दहशत में जीने मजबूर है नगर भीतर में बड़ी संख्या में हाई स्पीड हैवी वाहन चलता हैं जिसका स्पीड 80 से 100 कि मी रहता है मानो कोई रेस दौड़ रहा हो तेज रफ्तार वाहनों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होने से आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और सड़क दुर्घटना में लोग बेमौत मर रहे हैं ज्ञात हो कि नगर के मुख्य मार्ग में पोस्ट ऑफिस ,ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, एटीएम, हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है वही मरदा रोड, कोरदा रोड, तहसील चौक, अहिल्दा मोड़, तिहारा चौक, बस स्टैंड ,जोरवा तालाब भालुकोना मार्ग आदि स्थानों पर लोगों का अत्यधिक भीड़ भाड़ रहता है और यहां पर दुपहिया वाहन और अन्य वाहन भी अधिक संख्या में खड़े रहते हैं जिससे ट्रैफिक की स्थिति हमेशा बनी रहती है वही तेज रफ्तार दौड़ रहे हैवी वाहनों से इस स्थान में हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अजय ताम्रकार ,भाजपा कार्यकर्ता सर्वेन्द्र साहू,दानिराम साहू,आदि लोगो ने अपने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण यह भी है की मुख्य मार्गों में संचालित ढाबो में शराब विक्रय करना ढाबो के सामने मुख्य मार्ग में बेतरतीब वाहनों को खड़े रखना वर्तमान में नाबालिक एवं नौसिखिया चालको द्वारा वाहन चालाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग के साथ तेज रफ्तार से वाहन चालाना ओवरटेकिंग करना यातायात नियम की जानकारी का अभाव एवं शराब सेवन कर के वाहन चलना आदि कारणो से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही इसे रोक लगाने शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है साथ ही ओवरलोड तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.