रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
स्थान ... छुरिया छतीसगढ़
छुरिया ब्लाक विभिन्न गांव में शामिल हुए भाटिया ।
कंवार नवरात्रि पर कौडुटोला बैरागी भेड़ी दुर्गा जी स्थापना एवं ज्योत प्रज्वलित में समिलित हुए : जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ. ग)
खुज्जी विधानसभा के ग्राम कौडुटोला ,बैरागी भेड़ी पहुंचे जगजीत सिंह भाटिया ने कहा , की अत्यंत की हर्ष का विषय की आज हम सब के बीच माता दुर्गा जी की स्थापना एवं ज्योत प्रज्वलित हो रहे है ।
नवरात्रि में हमे माता रानी के नव रुपो के दर्शन प्राप्त होते है ।प्रथम दिवस माता जी की शैल पुत्री (हेमवती)पार्वती के रूप में माना जाता है ,आज माता रानी के स्थापना कर ज्योति कलश प्रज्वलित की जाती है ।
आज से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होता है , नवरात्रि के नव दिनों तक अनंत धार्मिक आयोजन होते है । मातारानी का जगराता, उपवास , धर्म के प्रति आस्था एवं हर्ष उल्लास का माहौल प्रत्येक गांव देखने मिलता है ।प्रत्येक गांव में माता शीतला के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित होते है। और मनोकामना की प्राप्ति होती है ।यह ये समय है , कि हम अपने अवगुणों को त्याग कर सतगुण और सदाचार के मार्ग पर चलते है ।नवरात्रि के नौ दिन नव देवी स्वरूप नौ कन्याओं का भोज अपने निवास स्थान पर कराते है। और उनसे आशीर्वाद की प्राप्ति करते है । मुझे आप सभी के के बीच समिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ ,यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है ।मां जगत जननी अम्बे जगदम्बे सभी की मनोकामना पूर्ण करें। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता : परमिला नेताम (सरपंच ), गयादाश साहू , ज्ञानेश्वर साहू जी, धन्नू राम साहू, हेतराम साहू जी, मानिक राम (ग्राम पटेल), गौरी शंकर गुरले (किसान मोर्चा अध्यक्ष), चुनुराम साहू,लक्ष्मण कुमार , भंवर सिंह, सीताराम साहू (सचिव) एवम् समस्त ग्रामवासी कौडुटोला।
बैरागी भेड़ी - श्री पूरन लाल साहू , राजकुमार सहारे जी एवं उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.