संजू महाजन की रिपोर्ट
सहनशीलता व धैर्य भगवान श्रीराम का विशेष गुण उनकी दया दृष्टि से सबका होता है कल्याण : गीता घासी साहू
लालूटोला एवं चिखलाकसा में रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू
राजनांदगांव। ग्राम लालूटोला एवं चिखलाकसा के पावन धरा में निरंतर पितृपक्ष के पावन अवसर पर प्रभु श्री रामचंद्र जी की कृपा से रामधुनी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है । रामधुनी स्पर्धा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल होकर समस्त ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दी और शांति ,खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना की।
सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना करते हुए सभी ग्राम वासियों से जय जय श्री राम के जयकारों से अध्यक्ष गीता साहू ने आशीर्वाद लिए। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि श्री राम जी हमारे आदर्श भगवान हैं जिन्होंने संपूर्ण मानव जाति को ज्ञान तथा आदर्श का पाठ पढ़ाया है ।प्राचीन काल में हमारे पूर्वजों ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मेल मिलाप में जय राम व राम-राम उच्चारण करते हुए हमारी संस्कृति को सहेज कर प्रभु का गुणगान किए हैं .क्योंकि राम नाम को एक शक्तिशाली मंत्र के रूप में माना जाता है। जो पीड़ा को कम करते हुए उत्तेजित मन को सांत्वना देने का और सबसे बड़ा मोक्ष का साधन प्रदान करने में प्रभु श्री राम का नाम ही पर्याप्त है ।श्रीमती गीता साहू ने आगे कहा कि सहनशीलता व धैर्य भगवान राम का विशेष गुण है जिसको हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए .दयालु स्वामी भगवान श्री राम ने दया कर सभी को अपनी छत्रछाया में लेकर सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें हैं।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू, श्रीमती हरिला कौसल जनपद सदस्य छुरिया, श्रीमती ज्योति कोठारी सरपंच, सरजू राम पटेल प्रतिनिधि सरपंच, सोहन लाल पटेल, पी.आर. कुंजाम ,गुलशन पटेल ,बिझवार मंडावी ग्राम पटेल, पलटू राम साहू, तुलसीराम, भूषण कोठारी, भूषण राम ,भोज कुवर ,अनसुईया बाई, सुभोतिन बाई ,किरण रामटेके, सुखवंतिन बाई ,मन्नू राम माहला, दिनेश माहला एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.