जय मां अंबे पंचदर्शन मंदिर भोलापुर में जलेगी मनोकामना ज्योति कलश ।
छुरिया :- ग्राम भोलापुर में नवनिर्मित जय मां अंबे पंचदर्शन मंदिर भोलापुर(छुरिया ) में इस वर्ष प्रथम बार कुंवार नवरात्र में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाएगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है व अंतिम चरणों पर है ।
क्वांंर नवरात्रि के प्रथम दिवस 26 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाएगा । मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से भोलाराम साहू पूर्व विधायक खुज्जी, एमडी ठाकुर अध्यक्ष केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ़ ,चंद्रिका प्रसाद डडसेना सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत छुरिया, श्रीमती ललिता कवंर जिला पंचायत सदस्य बूचाटोला , मनोज यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया ,श्रीमती हेमलता बंजारे जनपद सदस्य भोलापुर ,भगतराम वैध वरिष्ठ नागरिक,श्रीमती रमसीला साहू उपसरपंच भोलापुर, हेम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर, मंगलदास साहू ,निर्रेभेराम साहू ,तोरण साहू , लक्ष्मण सिन्हा ,देवधर सिन्हा ,पंचराम साहू पूर्णानंद साहू की उपस्थिति में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया जाएगा।
जय मां अंबे पंचदर्शन मंदिर समिति के अध्यक्ष शिशुपाल साहू, सचिव रुखम प्रसाद पांडे ,उपाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ,कोषाध्यक्ष पोखन साहू ने बताया कि नवनिर्मित पंचदर्शन मंदिर में कुंवार नवरात्र में प्रथम बार मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया जाना है जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है समिति के पदाधिकारियों ने धर्म प्रेमी भक्तजनों को जय मां अंबे पंचर्दशन मंदिर में अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनो को उपस्थिति की अपील की है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.