प्रभु श्री राम की कथा मानव जीवन को भवसागर से कराती है पार : गीता घासी साहू
*छुरियाडोंगरी मे राम सप्तह उत्सव कार्यक्रम का आयोजन**
संजू महाजन के साथ सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट
खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम छुरियाडोंगरी में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में राम सप्तह उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी. ठाकुर अध्यक्ष गोंडवाना महासभा धमधागढ़, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ललिता कंवर जिला पंचायत सदस्य, घासी राम साहू महामंत्री किसान मोर्चा, मनीष त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, आत्माराम चंद्रवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष ,श्रीमती जानकी खेमचंद साहू जनपद सदस्य, द्रोपती मंडावी जनपद सदस्य ,श्रीमती ज्ञानेश्वरी चंदू साहू सरपंच के आतिथ्य में किया गया।
एम.डी ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु की लीलाएं और उनका जीवन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं उनका प्रेम जनमानस के लिए संदेश है कि सदैव सदाचारी जीवन यापन करना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ध्यान देने की बात भी कहीं।इस अवसर पर बुदुराम श्रीवास, रूपलाल मंडावी, छन्नू यादव वार्ड पंच, श्रीमती यमुना साहू वार्ड पंच, राम कुमार मंडावी ,अगरू राम ,संतराम, देव कुमार, सुरेंद्र सिंह ,आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.