*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
रायपुर . रोटरी क्लब रायपुर मिड टाऊन, लायंस क्लब रायपुर फ्रैंडस एवं महाकोशल कला परिषद के व्दारा राष्ट्रीय चित्रकला स्पर्धा -2022 का आयोजन दिनाँक 25 सितंबर 2022 को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक मेरी मां विषय पर महाकोशल कला वीथिका में आफ लाईन और आन लाईन आयोजित है . इस चित्रकला स्पर्धा में नगर के शासकीय व अशासकीय ,प्राईवेट विद्यालयों में अध्यनरत बालकलाकार ,युवा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओँ , व्यावसायिक कलाकारों , महिला चित्रकारों , नि:शक्त कलाकारों तथा सीनियर सिटीजन कलाकारों के लिए विभिन्न वर्गों में आयोजित स्पर्धा में दिए गए विषय पर प्रतिभागी को रचना का निर्माण करना होगा . कला परिषद व्दारा सिर्फ ड्राईंग शीट दी जाएगी . शेष सभी आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी .निर्णायक समिति में प्रदेश के ख्यातनाम कलाकार को आमंत्रित किया गया है . कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक पहला वर्ग , महाविद्यालय स्नातकोत्तर,स्नातक, शोधार्थी तक दुसरा वर्ग , व्यावसायिक कलाकारों के लिए तीसरा वर्ग तथा चौथा महाविद्यालयीन , महिला कलाकार , नि:शक्त जनों के लिए होगा .प्रतिभागी कलाकार किसी भी माध्यम जल,तैल,पेस्टल,स्याही , पेंसिंल ,चारकोल , मिश्रित माध्यम का प्रयोग कर 02घंटे की अधिकतम अवधि में रचना का निर्माण कर सकते हैं . वर्ष का सर्वश्रेष्ठ , प्रथम, व्दितीय , तृतीय तथा विशेष व सात्ंवना पुरस्कारों का वितरण महाकोशल कला वीथिका में ही किया जाएगा .
आफ लाईन प्रतियोगिता तिथि -25 सितंबर 2022, रविवार ,समय प्रात: 10 बजे से12 बजे तक ,
आन लाईन अंतिम तिथि 26 सितंबर 2022 को संध्या 05 बजे तक महाकोशल कला परिषद् रायपुर की आई डी पर
प्रतियोगिता स्थल- महाकोशल कला वीथिका , नगर घडी चौक, रायपुर (छ.ग.)
यह आयोजन महाकौशल कला परिषद एवं महाकौशल ललित कला महाविद्यालय , माय मदर फाउंडेशन रायपुर ,लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स, रोटरी क्लब रायपुर मिटाउन ,पर्यावरण ग्रीन सोसायटी एवं फोटोग्राफी सोसायटी ,शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है
प्रदर्शनी
महाकोशल आर्ट गैलरी, रायपुर में 26 सितंबर 2022 को संध्या 06 बजे से
पुरस्कार घोषणा - 27 सितंबर, 2022 को ,
पुरस्कार वितरण - 01 नवंबर 2022
को संध्या 06 बजे से महाकोशल कला वीथिका में
निर्णायक - डॉ.डी.डी.सोनी, डॉ.प्रवीण शर्मा , प्रो. अवतार सिंह भंगल , प्रो. समवेद शर्मा , अरविंद यदु , गिरधारी पौढ,
डॉ.प्रवीण शर्मा ,मानसेवी निदेशक (मो.094255 -22762 )


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.