Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 24, 2022

आरोप: दल्ली भाजपा नेता मनन गुप्ता का कांग्रेस सरकार पर तंज- भूपेश बघेल ठग बाबा पहले टीएस सिंहदेव को ठगा अब जनता को भी ठग रहे

 आरोप: दल्ली भाजपा नेता मनन गुप्ता का कांग्रेस सरकार पर तंज- भूपेश बघेल ठग बाबा पहले टीएस सिंहदेव को ठगा अब जनता को भी ठग रहे





दल्लीराजहरा :-  शहर युवा नेता मनन गुप्ता ने प्रदेश सरकार के तीन साल आठ महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ठग बाबा हैं।पहले मुख्यमंत्री बनने के नाम पर टीएस बाबा को ठगा, अब जनता को भी ठग रहे हैं। दो साल में जनता से किए वादे एक भी पूरे नहीं हुए। प्रदेश सरकार रेत, शराब और भूमि माफिया की तरह काम कर रही है। मनन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पार्टी के अंदर ही ठगने में लगे हैं। 


पहले टीएस बाबा को कह दिया कि ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे। मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पहले मुख्यमंत्री बनने दो। उन्होंने कहा कि राज्य में जब भाजपा की सरकार थी तो धान बेचने के तीसरे दिन किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन अब एक सप्ताह बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार ने 15 साल में हर वर्ग का ख्याल रखा। समाज को विकास की ओर अग्रसर करने शिक्षा प्रणाली मजबूत की गई कालेज खोले गए, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने रेडी टू ईट, मिड डे मिल और सोसायटी के संचालन का अधिकार दिया।


 वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आई, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। किसानों का कर्जा माफ सिर्फ सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को ही राहत दी गई। स्टेट बैंक, ग्रामीण व अन्य बैंकों से लोन लेने वाले किसानों को लाभ नहीं मिला। मनन ने कहा कि कलेक्टर व एसपी कोटवार व चौकीदार की तरह काम कर रहे हैं। कई कार्यक्रमों में सांसद का नाम ही नहीं होता यह लोकतंत्र की हत्या है।




सेंट्रल न्यूज़ इंडिया बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad