02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया गया कबड्डी खेल का आयोजन।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब प्रदान कर किया गया सम्मानित।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कबीरधाम पुलिस द्वारा गठित ग्राम खेल समिति का नाम।
02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम खेल समिति के 450/ से अधिक गांँव के सदस्यों के सहयोग से कबड्डी खेल का किया गया भव्य आयोजन।
जिले के समस्त ग्राम खेल समिति के सदस्यों को प्रदान किया जायेगा प्रमाण पत्र।
छीरपानी ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक की टीम के साथ-साथ जिले के सम्माननीय पत्रकार गण की टीम व चाइल्ड विंग तथा फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरत युवक-युवती भी खेले कबड्डी का खेल।
पुलिस ग्राम खेल समिति के माध्यम से 450/ ग्राम से 900/ टीम के कुल-7200/ खिलाड़ियों ने खेला कबड्डी का खेल दर्ज हुआ नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी बालक/ बालिका युवक-युवती एवं वृद्ध जन कबड्डी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपनी अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.