थाना ठेलकाडीहः-
दिनांक 19/10/2022
थाना ठेलकाडीह की कार्यवाही
थाना ठेलकाडीह जिला के0सी0जी0/ राजनांदगांव के क्षेत्र में दुर्ग भिलाई का सक्रिय सातीर
चोर का गिरोह 07 चोरो को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ।
आरोपी 1. लिलेश कुमार दास उर्फ लिलेश टण्डन पिता अंकलहा दास टण्डन उम्र 27 वर्ष
निवासी ग्राम संतोषीपारा स्कूल के सामने कैम्प-2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ।
2. देवेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम संतोषीपारा राष्ट्रीय
विद्यालय के पीछे कैम्प-2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ।
3. योगेश कुमार निर्मलकर पिता स्व0 मन्नु लाल निर्मलकर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम
सतोषीपारा मोंजी होटल के पास कैम्प-2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ।
4 छम्मन साहू पिता परशुराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सोनेझीरी थाना गोबरा
नवापारा जिला रायपुर हाल मीलन चौक दुर्गा स्कूल के सामने कैम्प-2 भिलाई
थाना छावनी जिला दुर्ग ।
5 शंकर लाल साय पिता चोवाराम साय उम्र 26 साल निवासी ग्राम कविराज टोलागांव
थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।
6 बसीर बांधे पिता ओमकार दास बांधे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कविराज टोलागांव
थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।
7 ललित मण्डावी पिता नोहर मण्डावी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अर्जूनी थाना डोंगरगांव
जिला राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/10/2022 को प्रार्थी टुम्मनलाल चन्द्राकर पिता घनश्याम चन्द्राकर उम्र 31 साल निवासी ग्राम ठेलकाडीह जिला केसीजी0 का थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12/10/22 के रात्रि 21/00 बजे से 13/10/22 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरे निमार्णाधिन मकान के सामने रखे सरिया 8, 10, 12, MM का कुल 10 क्विनटल लोहे का सरिया किमती लगभग 45000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरीकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध 243/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा जिला के0सी0जी0 के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, नेहा पाण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी एल0सी0 मोहले के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोमल नेताम के नेतृत्व में चोरी के मामले में लगातारअभियान चलाकर आज दिनांक 18/10/2022 को उक्त आरोपियों को गिरफतार किया गया है आरोपीयो से पुछताछ कर मेमोरण्ड कथन लिया गया जिन्हो ने अपने अपने कथन में जिला राजनांदगांव / केसीजी0 के अलग अलग क्षेत्रो में वाहन क्र0 CG 07 CD 5834 से रात्रि में जाकर चोरी का वारदात करना कबुल किये जिनके कब्जे से लगभग 10 क्विंटल लोहे का छड़ 14 नग खाली कामर्शियल सिलेण्डर बडा साईज, 52 नग सेन्ट्रीग प्लेट बडा साईज, तथा घटना में प्रयुक्त वाहन क्र0 CG 07 CD 5834 कुल जुमला रकम 11,63000 रूपये का जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 41(1+4)जा0फौ0, 379, 411, 34 भादवि0 पृथक से इस्तगासा तैयार कर आज दिनांक 19/10/22 को आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना ठेलकाडीह के निरीक्षक कोमल नेताम , सउनि0 चैतूराम आर्य , प्र0आर0 सुरेश सिह राजपूत , सुरेश वर्मा, आर0 ब्रिजेश साहू, सुरेन्द्र सिन्हा, नेमकरण जंघेल, नरेश कुमार चन्द्रा, प्रदीप यादव एवं सायबर सेल राजनांदगांव से आर0 आदित्य सिहं , हेमंत साहू का सराहनीय भुमिका रही ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.