*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 3मैचों की श्रृंखला में हराकर सीरीज जीत ली है।
तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम 99 रन पर ढेर हो गई।
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4विकेट लिए,मो.सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद ने 2-2विकेट हासिल किये।
साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे अधिक रन क्लासेन ने 34 रन बनाए,बाकी बल्लेबाजी फ्लाप रही।
100 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारतीय टीम में सबसे अधिक रन शुभमन गिल ने 49 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.