मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान जमीन का मुआवजा दिलाने के नाम पर पच्चीस लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सारागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नटवर लाल अग्रवाल (उम्र 64) वर्ष निवासी बाराद्वार जिला सक्ती द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि वर्ष 2017-2018 में एन.एच. 49 निर्माण के समय प्रार्थी के जमीन में से 2.52 एकड जमीन जिसमें से 45 डिसमिल डायवर्टेड जमीन थी। जिसका अधिक मुआवजा दिलाने के नाम से लाल चंद देवागन निवासी चाम्पा एवं अमरनाथ खाण्डे निवासी नवापारा थाना उरगा जिला कोरबा द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2017 को 25 लाख रूपये लिया गया। प्रार्थी द्वारा उक्त रकम की मांग करने पर आरोपियों द्वारा टाल मटोल कर उक्त रकम को प्रार्थी को वापस नहीं किये और ना ही मुआवजा दिलवाये है।जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 159/2022 धारा 420 , 34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी लालचंद देवांगन (उम्र 34 वर्ष) निवासी वार्ड क्रंमांक 08 देवागन मोहल्ला चाम्पा एवं अमरनाथ खाण्डे (उम्र 33 वर्ष) निवासी नवापारा थाना उरगा जिला कोरबा को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव , सउनि श्याम राठौर , प्रधान आरक्षक मथुरा प्रसाद केशी , प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले , आरक्षक रामकुमार कंवर , कैलाश चंद्रा एवं महिला आरक्षक हेमलता राठौर का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.