वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक होंगे अनेक जागरूकता कार्यक्रम
बिलासपुर सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना ----वनपरिक्षेत्राधिकारी बेलगहना के नेतृत्व में निकली बाइक रैली। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बाइक रैली भी है।बाइक रैली का उद्देश्य पूरे बेलगहना नगर का भ्रमण कर लोगों में वन्य प्राणी संरक्षण हेतु जागरूकता लाना रहा।
अलग अलग समय व दिन में गांवों में भी यह कार्यक्रम किया जाना है। वनपरिक्षेत्राधिकारी बेलगहना रामेश्वर सिंह राठिया ने बताया कि स्कूलों में पेंटिंग , चित्रकला, रंगोली, वाद विवाद व अन्य प्रतियोगिता कराकर बच्चों को भी वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है। भविष्य में वन्य प्राणियों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को 'वन्य प्राणी दिवस' मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्तूबर से पूरे सप्ताह तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। वर्ष 1956 से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत के संरक्षण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मज़बूत संस्थागत ढांचे की रचना की गयी है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक प्रत्येक वर्ष वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता तथा जानकारी बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसै- भाषण, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, फोटोग्राफी तथा रैली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। बाइक रैली कार्यक्रम में वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर एस राठिया डिप्टी रेंजर प्रमोद मिश्रा झल्ली मार्को टेरेसा भगत संत कुमार वाकरे पंकज साहू राजनारायण यादव सक्ति यादव सुशील शर्मा संदीप पोर्ते एवं समस्त बेलगहना परिक्षेत्र स्टाफ शामिल रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.