दुर्गा नवमी पर कन्या भोज और भंडारा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
मरहीकापा (करगीखुर्द), कोटा में बाबा कुटिया में दुर्गा नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज के पश्चात सभी के लिए भोजन भंडारा कराया गया।
यहां मनोरम स्थान, शान्त चित्त वातावरण में हनुमान जी, शंकर भगवान और माता रानी दुर्गा जी का मन्दिर है। नवदुर्गा का पर्व मनाया जा रहा है। घृत एवं तेल ज्योति प्रज्वलित की गई है। रीवा, सतना, रायगढ़, बिलासपुर,भोपाल, कोटा सहित आसपास के ग्रामीणों के मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए गए हैं। दुर्गा अष्टमी को हवन किया गया, जिसमें गांव मरहीकापा, करगी खुर्द व कोटा के श्रद्धालु शामिल हुए। नवमीं को कन्या भोज में कन्याओं ने प्रसाद प्राप्त किया, परंपरागत रूप से देवी स्वरूप उनकी पूजा कर भेंट अर्पित किया गया। बाबा कुटिया मन्दिर में प्रतिदिन जसगीत व भजन, कीर्तन, आरती होता हैl उल्लेखनीय है वर्तमान में 4 महात्मा पधारे हुए हैं जो कि अनवरत पूजा अनुष्ठान में संलग्न हैं। समय समय पर दिव्य संत महात्माओं का आगमन भी होता रहता है। वर्ष भर विभिन्न अवसरों में धार्मिक आयोजन मन्दिर में होते हैं। मन्दिर के व्यवस्थापक पुजारी राजा रामदास जी महाराज से प्रतिदिन जानकर लोग अलसुबह खाली पेट पहुंचकर अपना चिकित्सीय समाधान भी पाते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.