Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

पुताई कर रहे 20 वर्षीय युवक को 11 केवी बिजली लाइन का लगा करंट, मौत

 


 सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

1, 2022 

सिवनी। आदेगांव में एक मकान में पुताई कर रहे पिता-पुत्र में पुताई के दौरान पुत्र को वहां से गुजरी 11 केवी बिजली लाइन का करंट लगने से 20 वर्षीय युवक नीचे गिरा। जहां उसे लखनादौन अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने जांच उपरांत करंट से झुलसे युवक को मृत घोषित कर दिया। गरीब परिवार के मेहनतकश दिन्नू यादव के इकलौते 20 वर्षीय पुत्र के निधन पर परिवार में गहरा मातम छा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर आदेगांव निवासी आकाश यादव पिता दिन्नु यादव शनिवार को आदेगांव पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मकान में पुताई का कार्य कर रहे थे। मकान के पास से ही 11 केवी बिजली लाइन गुजरी है पुताई के दौरान पुत्र आकाश को जोरदार करंट लगा। जिससे वह नीचे गिर गया।



शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे घटी इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल लेकर आकाश यादव को लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शनिवार शाम परिजनों को सौंप दिया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad