Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 9, 2022

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का आयोजन



- जिला - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल महोत्सव का आयोजन


*संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट*


*खैरागढ़:-* 09 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का आयोजन पूरे  खैरागढ़ ,छुई खदान गंडई जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है I जो कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक सराहनीय पहल है I आज के इस आधुनिक परिवेश में जहां लोग अपने पारंपरिक खेलो को भूलते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर पारंपरिक खेलों को अग्रणी रूप से शामिल करते हुए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है इसी क्रम में जिला खैरागढ़ में कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 6 से 11 अक्टूबर 2022 तक खेलों का आयोजन किया जा रहा हैl राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत द्वारा  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है I क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को 13 जोन में विभाजित कर खेलों को व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा रहा है I प्रत्येक जोन में लगभग  8-8 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है एवं खेल के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शिक्षा विभाग से खेल के एक्सपर्ट शिक्षकों को खेल के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है I साथ ही साथ विकास खंड के प्रत्येक जोन के लिए जोन प्रभारियों की नियुक्ति कर खेलों के आयोजन की निगरानी की जा रही है I छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मुख्य रूप से फुगड़ी, रस्साकशी, गिल्ली डंडा, पिटठुल, शंखली, लंगडी दौड़, खो- खो, बाटी, बिल्लस गेंडी दौड़, भंवरा, लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलों को बड़े ही चाव से खेला जा रहा है I इन खेलों में ना केवल बच्चे बल्कि बड़े लोग एवं बुजुर्ग लोग भी शामिल होकर खेल का आनंद ले रहे हैं खेल का आयोजन तीन अलग-अलग उम्र अनुसार कैटिगराइज कर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कराया जा रहा है I ग्राम पंचायत स्तर से विजेताओं का जोन स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर,जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों द्वारा खेल आगे बढ़ाया जाएगा एवं विजेता खिलाड़ियों को शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा I

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad