Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 9, 2022

जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज और आर्यिका ज्ञानमती माताजी का जन्म शरद पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है।

 


अंबाह। सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता चंद्रमा, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदों की वर्षा होती है। जैन धर्म के वर्तमान में इस सदी के महान दिगम्बर संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं महान आर्यिका ज्ञानमती माताजी की जन्म तिथि भी शरद पूर्णिमा के दिन ही है। आचार्य विद्यासागर और आर्यिका ज्ञानमती माताजी दोनों ही सम्पूर्ण जैन समाज के उच्च संत है। दोनों ने ही जैन धर्म की ध्वजा ऊंचाइयों तक फेराई है। दोनों का सम्पूर्ण परिवार धर्म मे लगा है। आचार्य श्री के ग्रहस्थ अवस्था के भाई मुनि योगसागर और मुनि समय सागर, बहन शांता और स्वर्णा दीदी है। तो ज्ञानमती माता जी के गृहस्थ जीवन की बहन माता चन्दनामती और भाई रविन्द्र कीर्ति भट्टारक है।आचार्य श्री ने कुण्डलपुर, रामटेक,अमरकन्टक , नेमावर, बीना बारहा आदि क्षेत्र का जिर्णोउद्धार कराया। माताजी ने हस्तिनापुर , मांगीतुंगी, इलाहाबाद, अयोध्या,कुण्डलपुर (जन्मभूमि), शिर्डी ,काकनदी (खुखुंदू), सनावद आदि क्षेत्रो का जिर्णोउद्धार कराया। दोनों ने ही बाल्यावस्था में ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया। दोनों ने अपने अपने पद पर सर्वोच्चता प्राप्त की। गुरुवर ने अनेक ग्रन्थ और महाकाव्य लिखे। तो माता जी ने 500 से अधिक ग्रन्थ और अनेक विधान और पूजाये लिखी।

इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर चतुर्मास    

आचार्य श्री विद्यासागर का अंतरिक्ष पार्श्वनाथ, शिरपुर जैन, महाराष्ट्र में और गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर, मेरठ, उप्र में हो रहा है। सौरभ जैन वरेह वाले अंबाह ने बताया कि जैन धर्म के ऐसे दो महान आधार स्तंभ दोनो महान संतों की अंबाह सहित पूरी दुनिया में जन्म महोत्सव शरद पूर्णिमा पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।सुबह 8 बजे सरकारी अस्पताल अंबाह में मरीजों को फल वितरित किए गए और शाम 8 बजे परेड जैन मंदिर अंबाह में चित्र के सामने आरती और सांस्कृतिक प्रोग्राम किए जाएंगे।महावीर जिनालय चुंगी नाका पर वृक्षारोपण और शांतिनाथ बड़े मंदिर में रात को 9:00 से सुबह 5:00 तक णमोकार मंत्र का पाठ किया जाएगा।



✍🏻  इंजी. सौरभ जैन अंबाह

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad