धान खरीदी समिति प्रभारी को धान सुखद शॉर्टेज की जिम्मेदार ना ठहराएं कर्मचारियों से ना करे सुखद भरपाई की मांग
खैरागढ़ में एक दिवसी धरना प्रदर्शन कर निकली रैली 2 सूत्री मांगों को लेकर
जिला सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
धान का उठाव समय सीमा नियमित समय में नहीं होने के कारण, सुखद वजन कम होना स्वभाविक
धान सुखद की वसूली पर समिति ने लिया निर्णय नहीं करेंगे खरीदी
चेतावनी- कहां मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे धरना प्रदर्शन
जिला - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
संजू महाजन के साथ सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट
खैरागढ़:- आज मंगलवार को जिला सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर लंबित मांगें पूरी नहीं होने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 2 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए सभी कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्टोरेट में पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला राजनांदगांव सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ
जिला-राजनांदगांव
जिला - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला - मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, तीनों जिले के समस्त कर्मचारियों ने संयुक्त बैठक कर आगामी धान खरीदी में समय सीमा नियमित समय के अनुसार समय में धान उठाव नहीं होने के कारण सुखद आना तय है, इसलिए धान खरीदी प्रभारियों से सुखद की भरपाई नहीं की जाएगी,
छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी कार्य से किसान काफी खुश व खशुहाल है, जिसके लिए हमारी संघ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करती है,
आगामी धान खरीदी नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जानी है. जहां हमेशा से सोसायटी कर्मचारियों को प्रशासन का उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है. कर्मचारियों ने आज दो सुत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन सहित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर को ज्ञापन भी सौंप कर इनका प्रमुख मांग धान खरीदी मे सुखत मान्य करना, समिति स्तर पर विगत 15 वर्षो से प्रासांगिक व्यय एवं सुरक्षा व्यय एवं धान खरीदी के कमीशन राशि बढ़ाने की प्रमुख मांग है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश संरक्षक श्री ईश्वरी साहू, जिला अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंद्राकर, सहउपाध्यक्ष राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रवि कुमार यादव, महामंत्री आरिफ खान, संयुक्त सचिव चालक वर्मा, संयुक्त सहसचिव हुपेंद्र देशमुख, खैरागढ़ कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वर्मा सहि सेवा सहकारी समिति के समस्त सदस्य सोसायटियों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.