श्री बांके बिहारी मंदिर दुर्गोत्सव समिति द्वारा नम आंखों से की गई माता की बिदाई।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर-जगत जननी मां दुर्गा की दस दिनों की सेवा के बाद बांके बिहारी दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा आज नम आंखो से माता की बिदाई की गई।
श्री बांके बिहारी मंदिर चूड़ी लाईन रायपुर में पिछले 75 वर्षों से लगातार मां दुर्गा देवी की स्थापना कर इस परंपरा का निर्वाह श्रृद्धा पूर्वक किया जा रहा है।
इन नौ दिनों में माता की सेवा मोहल्ले वासियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की गई।
माता रानी की सेवा नौ दिनों में नौ स्वरूपों में की गई।
माता की सेवा का यह त्यौहार पूरे भारत में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। इन नौ दिनों मां दुर्गा की श्रृद्धा से गई सेवा से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।
समिति द्वारा इस वर्ष 75 वर्ष पूर्ण होने पर मां की विशेष पूजा अर्चना की गई।
आज बाजे गाजे के साथ माता रानी की बिदाई दी गई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.