लवन मां महामाया देवी मंदिर में 3700 ज्योत प्रज्वलित मां के दर्शन करने दूर-दूर से पहुंचे
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- लवन इन दिनों नवरात्र के पावन पर्व पर लवन नगर व क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल है वही नगर पंचायत लवन में प्राचीन एवं ऐतिहासिक माँ महामाया देवी मंदिर स्थित है जहां प्रतिवर्ष नवरात्र पर्व में लाखों की संख्या में क्षेत्र एवं प्रदेश व अन्य प्रदेशों से माता के भक्तगण नवरात्र में मां महामाया देवी के दर्शन करने लवन पहुंचते हैं मंदिर के पुजारी पंडित भावेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में इन दिनों नवरात्र के अवसर पर प्रति दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं एवं नवरात्र पावन पर्व पर मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने कोने से व महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश आदि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में ज्योति प्रज्वलित कराते हैं प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष कुल 3700 ज्योत प्रचलित हैं नवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में माता सेवा जसगीत की धुम प्रतिदिन रहती है ज्ञात हो कि मां महामाया देवी मंदिर लवन में प्राचीन समय से ही श्रद्धालु व भक्तगण अपना मनोकामना लेकर पहुँचते है और मनोवांछित फल प्राप्त करते है मंदिर परिसर भीतर माँ चंडी माता,महादेव,मंगला देवी, केसर देवी ,हनुमान जी ,भैरव बाबा की मूर्तियां स्थापित हैं नवरात्र प्रारंभ होते ही नगर में भक्तिमय का माहौल उत्पन्न हो जाता है मां के दरबार के आसपास सजे नारियल एवं जनरल व खिलौने की दुकानों से व्यापारियों के चेहरे में रौनक देखने को मिलती है नगर में भारी भरकम भीड़भाड़ से अन्य व्यापारियों को भी लाभ मिलता है मंदिर परिसर क्षेत्र अंतर्गत मां के जस गीत व सेवा गीत से गूंज उठता है प्रतिवर्ष नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने दूर-दूर एवं अन्य राज्यो से भी श्रद्धालु पहुँचते हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.