रनचिरई पुलिस ने रजोली के 50 वर्षीय हेमंत सिन्हा को अवैध शराब परिवहन करते फुंडा नहर के पास पकड़ा , आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
गुण्डरदेही । मंगलवार 18 अक्टूबर को ग्राम रजोली के हेमंत सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा 50 वर्ष फुंडा नहर पुलिया के पास अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया जो अपने गांव रजोली मे शराब बेचने के लिए ले जा रहा था जिसको रनचिरई पुलिस ने पकड़कर रिमांड पर लिया गया है रनचिरई थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर हेमंत सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा ग्राम रजोली को फुंडा नहर के पास तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मटमैला रंग के थैला में देशी शराब 30 नग कीमत 24 सौ को जप्त किया गया जो अपने गांव मे शराब बेचने के लिए ले जा रहा था आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी को दिनांक 19.10.2022 को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.