रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 41 मिनिट से शुरू होगी पुर्णिमा तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनिट पर समाप्त होगी,अतः श्री सिद्धबाबा आश्रम बेलगहना में शरद पुर्णिमा पर्व 09 अक्टूबर दिन रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा ,मंदिर परिसर पर प्रतिवर्ष परम्परगत रूप से होने वाले समस्त आयोजन संपन्न होगा, जिसमें भजन संध्या, शास्त्रीय संगीत गायन ,खीर प्रसाद वितरण मध्य रात्रि में किया जाता हैं।प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं ,नेमी प्रेमी सनातनी जनो ,के अपार भीड़ रात्रि में मेले का स्वरूप लेकर इस आयोजन के महत्व को बढ़ा देते है इस अवसर पर नगर पर भक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाता हैं श्री सदगुरू भगवान स्वामी सदानंद महाराज परमहंस जी के प्रेरणा पूज्य शिवानंद महाराज जी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा श्री सिद्ध बाबा प्रबंध समिति एवम सेवा समिति समस्त जिज्ञासु भक्तो के द्वारा पर्व की तैयारीया की जा रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.