Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 17, 2022

अपराधियों का गढ़ बना दल्ली राजहरा

 अपराधियों का गढ़ बना दल्ली राजहरा



CNI NEWS दल्ली राजहरा बालोद से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट


आखिर कब तक चलेगा ये चाकू बाजी का खेल


राजहरा पुलिस की आंखों से कब हटेगी काली पट्टी


दल्ली राजहरा - लौहनगरी के नाम से प्रसिद्ध दल्ली राजहरा अब बना अपराध का बहुत बड़ा गढ़ आखिर दल्ली राजहरा की पुलिस प्रशासन क्यों अपराधियो को पनाह दे रही है शाम 6 बजे के बाद आमजन नगर में खुलेआम नही घूम सकते कब किस व्यक्ति को गुण्डे बदमाश पिछे से आकर चाकू से वार कर  दे  किसी को नही पता वैसे तो ये गुण्डे बदमाश आदतन अपराधी है जो की हमेशा गोली,


गांजा ,अहफीम, शराब के नशे मे चूर रहते है इन बदमाशो का एक गैंग है इस गैंग में 7 से 8 लड़के है जिनके खिलाफ दल्ली राजहरा थाना में कई छोटे- बड़े अपराध कायम है दल्ली राजहरा की पुलिस क्यों इन अपराध करने वाले अपराधियो को नही रोक पा रही है खुले आम घुम रहे है ये  गुण्डे बदमाश पुलिस प्रशासन ऐसे गुण्डे बदमाशो के ऊपर  क्यों कोई ठोस कार्यवाही नही कर रही है कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण ही ऐसे अपराधियो के हौसले और भी बुलंद हो गये है विगत दिनों की बात है जब एक पत्रकार के ऊपर की गई चाकू से ताबड़तोड़ वार  प्रार्थी अब्दुल मतीन कुरैशी पिता स्व अब्दुल मजीद कुरैशी उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 राजहरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.2022 के रात्रि लगभग 08.10 बजे इसका बेटा शब्बीर कुरेशी अपने दोस्त अरविंद सौरभ उर्फ लक्की के मोटर सायकल बुलेट में सेक्टर एरिया से नगर पालिका राजहरा के पास स्थित अमृततुल्य चाय दुकान जा रहे थे। पुराना नगर पालिका के पास मुक्कू और बाडू ने मोटर सायकल को रुकवाया तब अरविंद ने मोटर सायकल रोका तब लिनेश बंसोड़े व मुकेश उर्फ मुक्कू ने शब्बीर को तुम हमारे साथ दुश्मनी क्यों रखते हो तुमसे बात करना है, कह कर शब्बीर कुरैशी के दोनों हाथ को पकड़कर टेंकर के पीछे ले जाकर लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू, रुद्र पाण्डेय, मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू, रोहन उर्फ रिंकू एवं एक अन्य ने सभी ने शब्बीर कुरैशी को मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर तुझे आज नहीं छोडेंगे तुम्हे आज जान से मार डालेंगे कहकर रुद्र पाण्डेय और रोहन उर्फ रिंकू ने शब्बीर का हाथ पकड़कर रखा था और लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू एवं एक अन्य व्यक्ति अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से शब्बीर कुरैशी के कमर, जांघ एवं कुल्हा में प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाया है, जिसे उपचार हेतु शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती किये हैं, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर वारा पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश कर मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जिन्होंने दिनांक घटना समय सदर को अपराध घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर के कब्जे से एक-एक नग चाकू जप्त किया गया है। आरोपीगण निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू, मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर, रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे, रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू को दिनांक 16.10.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :

01. निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू पिता सुनील बंसोड़े उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड फ० 21 रेल्वे कालोनी राजहरा

02. मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर पिता स्व लखन लाल निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र 07 कालेज रोड टीचर कालोनी राजहरा

03 रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र 05, 256 चौक राजहरा

04. रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू पिता देवदास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र 09 डीएवी स्कूल के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad