महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महज चंद घंटे के भीतर पंडरिया पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।
आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-288/22 धारा 354, 294,323,506भा.द.वी पंजीबद्ध कर की गई उचित वैधानिक कार्यवाही।
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व है, तो उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने तथा महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेकर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.