पलारी दो वर्षो के बाद गरबे में दिखा उत्साह माता की भक्ति में डूबे
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है जैसे जैसे नवरात्रि के दिन निकलते जा रहे हैं वैसे ही लोगों में माता के भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिल रहे है पलारी नगर में लोग माता की भक्ति में डूबे हुए है इसी नवरात्रि पर्व के अवसर पर क्वींस क्लब पलारी की महिलाओं ने हर वर्ष की भांति इस साल भी गरबा एवम डांडिया का आयोजन किया है नगर के बघेल कालोनी में गरबा नृत्य हेतु भव्य एवमआकर्षक पंडाल सजाया गया है कोविड के कारण पिछले दो वर्षो से नवरात्र में गरबा का आयोजन नही किया गया था लेकिन इस वर्ष प्रतिबंध हटने के दो दिनों तक गरबा का आयोजन किया गया है इस बार 2 दिनों तक गरबा का आयोजन किया गया था जिसमे पहले दिन छत्तीसगढ़ी थीम में रखा गया था जिसमे छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार इस बार महिलाओं एवम युवतियों ने छत्तीसगढ़ी परिधानों एवं गहनों के साथ आकर्षक गरबा नृत्य किया वही दूसरे दिन रविवार को पारंपरिक रंग बिरंगे गरबा परिधान एवम अलग अलग फैंसी ड्रेसो में युवतियां नृत्य कर मां जगदम्बा की आराधना की देर रात तक चले इस गरबा नृत्य में 150 भी अधिक महिलाओं युवतियों एवम छोटी बच्चियों ने भाग लिया जिसे देखने के लिए हजारों नगर वासी उपस्थित रहे अंत में पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के द्वारा आयोजक समिति को 31 हजार रू सहयोग राशि दिया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.