डोंगरगढ मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण 7 अक्टूबर को आँखो की जांच एवं 8 को लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा
महेन्द्र शर्मा बन्टी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर डोंगरगढ -श्री बम्लेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा संचालित मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डॉ. जे. एस. खालसा नेत्र विशेषज्ञ धमतरी के द्वारा निःशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत दिनांक 07 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को आखों की जांच एवं दिनांक 08 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को आंखों का लैंस प्रत्यारोपण डॉ. जे.एस. खालसा के द्वारा किया जायेगा।
आंखो से संबंधित मरीज दिनांक 07 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को मंदिर चिकित्सालय में आंखो से संबंधित मरीज अपने साथ आधार कार्ड एवं 2 फोटो साथ ही सभी मरीजों को कोविड बेक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से लाकर मंदिर चिकित्सालय में आंखों की जांच करा सकते है। ज्ञात हो कि 07 अक्टूबर को आंखों की जांच एवं 08 अक्टूबर को आंखों का लैंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। जो कि माह में दो बार किये जाते है वही ट्रस्ट समिति ने अचल के लोगों से इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। उक्ताशय की जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के मंत्री महेन्द्र परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदान की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.